Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अवैध संबंधों के चलते प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या - Sabguru News
होम Headlines अवैध संबंधों के चलते प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

अवैध संबंधों के चलते प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

0
अवैध संबंधों के चलते प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र में विवाहिता ने प्रेमी की मदद से पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र ने शनिवार को बताया कि मोनिका ने अपने प्रेमी सेठपाल की मदद से पति राजेन्द्र सिंह की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की आठ वर्षीय बेटी राधिका ने पुलिस को इस बारे में बताया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता धर्म सिंह ने भी पुलिस को बताया कि सेठपाल ने उनकी पुत्रवधु से मिलकर बेटे राजेंद्र सिंह की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि कल इस युवक का शव उसके कमरे में मिला था और सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसी दौरान मृतक की बेटी ने पुलिस को अपनी मां की पूरी करतूत बयां कर दी। राजेंद्र सिंह और मानिका की शादी को आठ साल हुए थे।