![प्रेमी से बने अवैध संबंध, पत्नी ने अपना सुहाग उजाडा प्रेमी से बने अवैध संबंध, पत्नी ने अपना सुहाग उजाडा](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/10/wifa.jpg)
![Wife paramour held for killing man in Shahjahanpur](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/10/wifa.jpg)
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में एक शातिर दिमाग महिला ने अवैध सम्बन्धों में बाधक बने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव को अपने ही घर में दफ़न कर दिया।
पुलिस की पकड़ से बचने के लिए पत्नी ने खुद उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने हत्यारोपित पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक एसएस चनप्पा ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के गांव शमशेरपुर निवासी सुनीता ने 23 जुलाई को अपने पति सूरज (28) की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। युवक की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया और सर्विलांस की भी मदद ली गई।
उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक की पत्नी सुनीता का गांव के ही हरिओम नामक व्यक्ति से अवैध सम्बन्ध है जिस पर पुलिस के शक की सुई पत्नी और उसके प्रेमी के इर्द गिर्द घूमने लगी।
पुलिस ने ठोस सबूत इकट्टा किया और शनिवार को युवक की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर घर मे दफनाए गए शव को बरामद कर लिया।