Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पति के साथ दूसरी महिला का फोटो देखकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या - Sabguru News
होम Rajasthan Bhilwara पति के साथ दूसरी महिला का फोटो देखकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या

पति के साथ दूसरी महिला का फोटो देखकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या

0
पति के साथ दूसरी महिला का फोटो देखकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में अपने पति के साथ एक महिला श्रमिक का फोटो देखने से नाराज होकर पत्नी ने पति की हत्या करवा दी।

हत्यारी पत्नी को पिंकी कंवर को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जिस पर दो दिन रिमांड दिया गया है। पूछताछ में पुलिस को पिंकी कंवर ने बताया कि उसके पति देवी सिंह के साथ एक महिला श्रमिक का फोटो देख लिया था तब से ही पति पत्नी में आए दिन झगड़े हो रहे थे।

पिंकी ने अपने पति के बारे में अपनी बहन के दामाद कुलदीप सिंह को जानकारी दी थी जिस पर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रक्षा बंधन के दिन बामनियां गांव में देवी सिंह की तब गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद चारपाई पर सो रहा था। पुलिस ने कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके दो साथी अब भी फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि पिंकी के कहने पर कुलदीप और उसके दो दोस्तों ने देवी सिंह की हत्या की थी। पिंकी ने कुलदीप की शादी अपनी भांजी से कराई थी। शादी के बदले में उसने देवी सिंह की हत्या करने को कहा था। पुलिस ने बताया कि कुलदीप आपराधिक प्रवृत्ति का था, इसलिए उसकी शादी नहीं हो रही थी। पिंकी ने अपनी भांजी की शादी कुलदीप से कराई थी। शादी के 1 महीने तक भांजी और कुलदीप को अपने घर में ही रखा था। कुलदीप इसी बात का पिंकी से एहसान मानता था। उसी के कहने पर जमाई कुलदीप ने इस वारदात को अंजाम दिया।