Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सहारनपुर में पति की हत्यारी पत्नी दो साथियों संग अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines सहारनपुर में पति की हत्यारी पत्नी दो साथियों संग अरेस्ट

सहारनपुर में पति की हत्यारी पत्नी दो साथियों संग अरेस्ट

0
सहारनपुर में पति की हत्यारी पत्नी दो साथियों संग अरेस्ट

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में पति की हत्या करने वाली विवाहिता और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने गुरूवार को बताया कि धलापडा गांव में तालीम की हत्या उसकी पत्नी फुरकाना ने अपनेे दो करीबियों सगीर और अकरम से कराई थी। गंगोह पुलिस ने आज तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने पत्रकारों को बताया कि 27 अक्टूबर को दीपावली के दिन तालीम की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस में इस मामले में फर्जी नामजदगी कराई गई थी। मृतक के पुत्र सुऐब ने अपनी मां फुरकाना के कहने पर अफसर, मुकरीन, कौसर और हाकिम पुत्रगण जाहिद उर्फ जाजा को नामजद किया था।

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ गंगोह अजय शर्मा और थाना प्रभारी ने इस बलाइंड मर्डर की जांच गहराई से कराकर एक पखवाडे के भीतर घटना का सटीक खुलासा कर दिया और तीनों आरोपियो को जेल भेज दिया। इनके पास से तालीम का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और तमंचे बरामद हुए।