Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अब मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Breaking अब मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा : अशोक गहलोत

अब मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा : अशोक गहलोत

0
अब मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में लंबे समय से चर्चा में रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज स्पष्ट कर दिया कि अब वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

गहलोत ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि राजस्थान में जो राजनीतिक संकट रविवार को पैदा हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था और ऐसा नहीं होना चाहिए था तथा इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव ऐसे माहौल में वह नहीं लड़ सकते हैं और उन्होंने सोनिया गांधी को भी इस बारे में उन्होंने अवगत करा दिया है। उनका यह भी कहना था कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी उन्होंने इस बारे में बता दिया है।

सियासी घमासान के बीच राजस्थान का मुख्यमंत्री बने रहने संबंधी सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह निर्णय आलाकमान का होता है और वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं रहेंगे, इस बारे में फैसला कांग्रेस आलाकमान को ही करना है और वह फैसले का अनुपालन करेंगे।

अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि विधायक दल के नेता के चुनाव में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया जाता है लेकिन राजस्थान में विधायक दल की बैठक से पहले जो कुछ हुआ वह कांग्रेस की परंपरा के खिलाफ है।

अजय माकन पर बरसे मंत्री गोविंद राम मेघवाल और धर्मेंद्र राठौड़

दिग्विजय सिंह के मध्यप्रदेश से प्रस्तावक कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना