Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
करनाल के निकट टोल प्लाजा पर महिला का अपहरण, गैंगरेप - Sabguru News
होम Haryana Ambala करनाल के निकट टोल प्लाजा पर महिला का अपहरण, गैंगरेप

करनाल के निकट टोल प्लाजा पर महिला का अपहरण, गैंगरेप

0
करनाल के निकट टोल प्लाजा पर महिला का अपहरण, गैंगरेप

अंबाला। हरियाणा में करनाल के निकट एक टोल प्लाजा से सोमवार आधी रात के करीब दो लोगों ने चाकू की नोक पर अपहरण किया और सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता (पंजाब के लुधियाना निवासी) और उनके पति ने बताया कि वह लोग दिल्ली से लुधियाना लौट रहे थे। करनाल के निकट बसताड़ा टोल प्लाजा पर वह शौचालय जाने के लिए महिला बस से उतरीं।

शौचालय के बाहर दो लोगों ने चाकू की नोक पर उनका अपहरण किया और टोल प्‍लाजा से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाइओवर के पास ले गए और बलात्कार किया। पुलिस ने दंपती के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।