Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रांची : मानव तस्करी के आरोप में महिला अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines रांची : मानव तस्करी के आरोप में महिला अरेस्ट

रांची : मानव तस्करी के आरोप में महिला अरेस्ट

0
रांची : मानव तस्करी के आरोप में महिला अरेस्ट

रांची। झारखंड के रांची जंक्शन से रेल पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर नाबालिग समेत दो लोगों को मुक्त कराया है।

रेल पुलिस सू्त्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि नाबालिग को एक महिला बहला-फुसलाकर दिल्ली काम कराने के लिए ले जा रही है। इसी आधार पर उप निरीक्षक सुनीता तिर्की के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध महिला से पूछताछ की गई।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के क्रम संदिग्ध महिला सवालों का सही ढंग से जवाब नहीं दे सकी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला की पहचान सुनीता उराइन के रूप में की गई है।

बाद में सुनीता ने पूछताछ में बताया कि नाबालिग तथा एक अन्य को दिल्ली ले जा रही थी। महिला ने बताया कि वह राज्य के विभिन्न इलाकों से लड़कियों को दिल्ली ले जाती है। इसके एवज में उसे रुपए मिलते हैं।

बोकारो : शौच के लिए निकली नाबालिग से दुष्कर्म

बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में शौच के लिए निकली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के जहरलौंग (कंडेर) इलाके में एक नाबालिग के साथ गुरूवार की सुबह दुष्कर्म किया गया है। मामले में पीड़िता की ओर से मामला दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित ब्रह्मदेव मुंडा (30) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।