Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिहार के सारण में महिला ने पुत्र के साथ की आत्महत्या - Sabguru News
होम Bihar बिहार के सारण में महिला ने पुत्र के साथ की आत्महत्या

बिहार के सारण में महिला ने पुत्र के साथ की आत्महत्या

0
बिहार के सारण में महिला ने पुत्र के साथ की आत्महत्या

छपरा। बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने 19 माह के पुत्र के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि सोमवार की देर रात कदना गांव निवासी सूरज महतो की 24 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी ने अपने 19 माह के पुत्र शुभम कुमार के साथ परिवार के सभी सदस्यों के सोने चले जाने पर अपने कमरे में जाकर तेल छिड़ककर आग लगा ली।

घटना की जानकारी मिलने पर पिंकी देवी के सांस-ससुर ने पड़ोसियों के साथ मिलकर आग बुझाया और दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिंकी देवी का पति सूरज महतो किसी दूसरे प्रदेश में नौकरी करता है।घर में पिंकी देवी और उसके सास ससुर ही रहते हैं।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर आज शव परिजनों को सौंप दिया है। इस सिलसिले में पिंकी देवी के पिता बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी खलीफा महतो ने आज गड़खा थाने में दहेज के लिए अपनी पुत्री पिंकी देवी की जलाकर हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।