Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झारखंड में काला जादू करने के आरोप में मां-बेटी के सिर मुंडाए - Sabguru News
होम India City News झारखंड में काला जादू करने के आरोप में मां-बेटी के सिर मुंडाए

झारखंड में काला जादू करने के आरोप में मां-बेटी के सिर मुंडाए

0
झारखंड में काला जादू करने के आरोप में मां-बेटी के सिर मुंडाए
Woman, daughter tonsured in Jharkhand over suspected witchcraft
Woman, daughter tonsured in Jharkhand over suspected witchcraft

रांची। जादू-टोना करने के आरोप में यहां एक मां और उसकी बेटी के सिर मुंडा दिए गए। पुलिस के अनुसार एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने 65 साल की महिला और उसकी 35 साल की बेटी का गुरुवार रात सिर मुंडवा दिया। इस घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें एक नदी के पास खींच कर ले जाया गया जहां उनके सिर मुंडा दिए गए। बाद में उन्हें सफेद साड़ियां पहनने और सेप्टिक टैंक का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दोनों काला जादू करती हैं।

पुलिस ने इस घटना से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया है। गांव वालों ने पीड़ितों की एक करीबी महिला रिश्तेदार की मौत का आरोप इन दोनों पर लगा दिया था, हालांकि महिला की मौत बीमारी के कारण हुई थी। झारखंड में पिछले 15 सालों में 700 महिलाओं को डायन बताकर मौत के घाट उतारा जा चुका है।