
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के मूसानगर क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला की होली में जलने से मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कानपुर देहात के मूसानगर इलाके के गिलौली गांव निवासी 35 वर्षीय सीमा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
वह होली जलने से पहले उसमें छुपकर बैठ गई। ग्रामीणों ने एक मार्च की रात जब होली दहन किया तो उसके भीतर सीमा भी जल गई और उसकी मृत्यु हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस छानबीन कर रही है।