Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
woman from Chitrakoo filed raped case-गायत्री प्रजापति को जेल भिजवाने वाली महिला ने दर्ज कराया रेप केस - Sabguru News
होम UP Hamirpur गायत्री प्रजापति को जेल भिजवाने वाली महिला ने दर्ज कराया रेप केस

गायत्री प्रजापति को जेल भिजवाने वाली महिला ने दर्ज कराया रेप केस

0
गायत्री प्रजापति को जेल भिजवाने वाली महिला ने दर्ज कराया रेप केस

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने रविवार को यहां राठ कोतवाली में पांच लोगों पर बलात्कार एवं धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक चित्रकूट निवासी महिला ने गायत्री प्रजापति के विरूद्ध बलात्कार करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमें उसे जेल जाना पड़ा था। उसी महिला  ने कोतवाली राठ में स्थानीय निवासी रामसिंह और उसके पिता प्यारेलाल, मां गंसी देवी, रामसिंह की पत्नी उत्तरा एवं राठ निवासी मोहम्मद कमाल के खिलाफ बलात्कार, घोखाधड़ी और मारपीट की दर्ज कराई है।

महिला का आरोप है कि करीब 12 साल से वह अपने पति यज्ञदत्त से अलग रह रही है। तीन साल पहले उसकी फेसबुक आईडी पर राठ कस्बा निवासी रामसिंह राजपूत से उसकी दोस्ती हो गई थी। रामसिंह ने खुद को अकेला बताया था जबकि वह शादीशुदा था।

महिला का आरोप है कि इसलिए वह रामसिंह की बातों में आ गई और राम सिंह ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।