Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लुधियाना : मेहंदी लगाने के बहाने बुलाकर महिला से गैंगरेप - Sabguru News
होम Breaking लुधियाना : मेहंदी लगाने के बहाने बुलाकर महिला से गैंगरेप

लुधियाना : मेहंदी लगाने के बहाने बुलाकर महिला से गैंगरेप

0
लुधियाना : मेहंदी लगाने के बहाने बुलाकर महिला से गैंगरेप

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना जिले के मंडियानी कलां गांव में शुक्रवार को एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

मुल्लांपुर दाखा थाने के उप पुलिस अधीक्षक गुरबंस सिंह बैंस ने आज यहां बताया कि पांच आरोपियों तथा उनकी कार की पहचान कर ली गई है तथा शाम तक उनकी गिरफ्तारी हाे जायेगी। मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला हाथ रचाने का काम करती है। उसे कल फोन आया कि उसे मेहंदी लगाने आना है क्योंकि उनके यहां शादी है। महिला का पति उसे एमबीडी माल छोड़ गया जहां उसे बुलाया था।

जानकारी के अनुसार पीड़िता हैबोवाल की रहने वाली है और शादी ब्याह में मेहंदी लगाने का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे मेहंदी लगाने के लिए एमबीडी माल के नजदीक बुलाया था।

जब वह पहुंची तो आरोपी उसे गांव मंडियानी ले गए। पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया लेकिन बाद में आरोपी उसे धमकाने लगे। वे उसे गांव मंडियानी की खाली कोठी में ले गए जहां पांच आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे आरोपी ग्रैंड वाक माल के बाहर फेंककर फरार हो गए। सिंह ने बताया कि कथित दोषियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।