Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
झांसा देेकर महिला यात्री की बस स्टाफ ने लूटी आबरू - Sabguru News
होम Kill Dil झांसा देेकर महिला यात्री की बस स्टाफ ने लूटी आबरू

झांसा देेकर महिला यात्री की बस स्टाफ ने लूटी आबरू

0
झांसा देेकर महिला यात्री की बस स्टाफ ने लूटी आबरू
woman gangraped by 4 private bus staff members
woman gangraped by 4 private bus staff members
woman gangraped by 4 private bus staff members

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ के मधुबन क्षेत्र में घर लौट रही महिला के साथ बस कर्मचारियों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम मधुबन क्षेत्र निवासी एक महिला वाराणसी से निजी बस में घर आने के लिए सवार हुई। देर शाम बस गजियापुर पहुंचने पर बस चालक समेत चार लोगों ने महिला को घर पहुंचाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। महिला के अनुसार उसके साथ रात में चारों लोगों ने बलात्कार किया।

उन्होेंने बताया कि महिला की निशानदेही पर चार लोगों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। वे बस कर्मचारी बताए गए हैं।