Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महिला से ऑटो रिक्शा चालक सहित 3 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म - Sabguru News
होम Breaking महिला से ऑटो रिक्शा चालक सहित 3 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म

महिला से ऑटो रिक्शा चालक सहित 3 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म

0
महिला से ऑटो रिक्शा चालक सहित 3 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में एक महिला के साथ ऑटो रिक्शा चालक सहित तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

महिला थाना पुलिस के अनुसार करीब चालीस वर्षीय महिला ने दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसने शुक्रवार शाम को कहीं जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा चालक को फोन करके बुलाया और अपने काम से जा रही थी कि रास्ते में ऑटो रिक्शा चालक ने दो और अन्य लोगों को बिठा लिया। इसके बाद उसे एक नहर के किनारे सूनी जगह पर ले गए जहां तीनों व्यक्तियों ने डरा धमका कर दुष्कर्म किया।

इसके बाद ऑटो रिक्शा चालक ने इस बारे में पुलिस को नहीं बताने की धमकी देकर उसे देर रात घर के पास छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले कुछ समय से श्रीगंगानगर में अपनी मां के पास ही रह रही है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।