Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ओडिशा : पति से विवाद में पत्नी ने की दो महीने के बेटे की हत्या - Sabguru News
होम India City News ओडिशा : पति से विवाद में पत्नी ने की दो महीने के बेटे की हत्या

ओडिशा : पति से विवाद में पत्नी ने की दो महीने के बेटे की हत्या

0
ओडिशा : पति से विवाद में पत्नी ने की दो महीने के बेटे की हत्या

केंद्रपारा। ओडिशा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां ने अपने दो महीने के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। इतना ही नहीं, बच्चे की हत्या करने के बाद महिला ने उसे एक प्लास्टिक के बैग में भरकर कुएं में फेंक देने के नृशंस घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि मार्शाघई थाना क्षेत्र के कानपुर गांव में रविवार रात यह जघन्य घटना घटी। मार्शाघई पुलिस ने मृत शिशु के शव को बरामद कर उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है।

मार्शाघई थाना के आईआईसी पी के कानूनगो के अनुसार पति के साथ तीखी बहस के बाद महिला ने अपने सोये हुए दो महीने के बेटे का गला घोंट दिया। अपने अपराध को छुपाने के लिए महिला ने बाद में बच्चे के शव को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर पत्थर से बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया।

परिजनों से खबर मिलने के बाद आईआईसी मार्शाघई थाने के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान स्थानीय दमकल कर्मियों की मदद से कुएं से नवजात के शव को बरामद किया। आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने दंपती को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच की जा रही है।