Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
woman murder after rape in Khandwa - खंडवा में नदी किनारे मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Khandwa खंडवा में नदी किनारे मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

खंडवा में नदी किनारे मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

0
खंडवा में नदी किनारे मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
woman murder after rape in Khandwa
woman murder after rape in Khandwa
woman murder after rape in Khandwa

खंडवा । मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में ग्राम सिंगोट के समीप एक नदी के किनारे आज एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश बरामद की गयी। महिला की दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी तथा पहचान मिटाने उसका चेहरा बुरी तरह कुचल कर आग के हवाले कर दिए जाने की आशंका जताई गयी है।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के पी डेविड ने बताया कि यह घटना गांव से दूर एक निर्जन इलाके में एक पुलिया के पास कल रात्रि में हुई है। घटनास्थल से जो साक्ष्य मिल रहे हैं, उससे आशंका है कि आरोपी दो -तीन या उससे अधिक हो सकते हैं। यहाँ लाश से थोड़ी ही दूरी पर शराब की खाली बोतले और कुछ ग्लास भी मिले हैं, जिससे यह आशंका है कि उन्होंने शराब पीकर महिला से दुष्कर्म भी किया हो और इसके बाद महिला की हत्या कर दी हो।

डेविड ने बताया कि बदमाशों ने महिला की पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया है और फिर केरोसिन डालकर उसे पूरी तरह जला दिया गया। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पुलिस ने आसपास के थानों को किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज़ होने की जानकारी भी मांगी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध महिला की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और गहन जाँच की जा रही है।