Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सौतेले बेटे ने की महिला की हत्या, दोनों के बीच थे अवैध संबंध
होम Bihar सौतेले बेटे ने की महिला की हत्या, दोनों के बीच थे अवैध संबंध

सौतेले बेटे ने की महिला की हत्या, दोनों के बीच थे अवैध संबंध

0
सौतेले बेटे ने की महिला की हत्या, दोनों के बीच थे अवैध संबंध
woman murdered by step-son in purnea
woman murdered by step-son in purnea
woman murdered by step-son in purnea

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के टिकापट्टी थाना क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व महिला की हुई हत्या मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने इसमें संलिप्त उसके सौतेले पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि जिले के रुपौली प्रखंड के टिकापट्टी थाना क्षेत्र में दो अप्रेल को महिला पंचीया देवी की हत्या अपराधियों ने कर दी थी और इस संबंध में कटिहार जिले के फलका निवासी मृतका की मां विमला देवी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हत्या का मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज था, इसलिए पुलिस को अनुसंधान करने में काफी दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने जब वैज्ञानिक अनुसंधान प्रारम्भ की तो शक की सुई मृतका के सौतेले पुत्र संतोष ठाकुर उर्फ बौनी पर जाकर टिक गई।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अनुसंधान में पाया कि मृतका और संतोष की उम्र एक ही है। संतोष जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया करता था, उसका लोकेशन घटना स्थल के निकट पाया गया। इसके बाद पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या के मामले का खुलासा हो गया। उन्होंने बताया कि मृतका की पति के साथ अनबन रहने के कारण वह अलग रहती थी और भागलपुर से सब्जी लाकर बेचा करती थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका के पति चमन ठाकुर की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी और उसने पार्वती के साथ दूसरी शादी की थी। चमन का पहली पत्नी से एक पुत्र संतोष ठाकुर उर्फ बौनी (30) था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि हमउम्र होने की वजह से दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे लेकिन दो साल पूर्व जब उसकी शादी हो गई तो वह अपनी पत्नी पर ज्यादा ध्यान देने लगा और यही बात मृतका को परेशान करने लगी।

शर्मा ने बताया कि संतोष ने यह भी खुलासा किया कि शादी के बाद भी उसकी हमउम्र सौतेली मां बार-बार उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालती थी और बेवजह उसकी पत्नी से झगड़ा कर उसे मायके भगा देती थी। उसने बताया कि सौतेली मां उसे बार-बार धमकी देती थी कि यदि उसके साथ संबंध नहीं रखेगा तो वह उसे पुश्तैनी जमीन से लेकर उसके द्वारा खरीदी गई जमीन से बेदखल कर देगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदनामी और जमीन जाने के डर से संतोष ने अपनी सौतेली मां को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने योजना के अनुसार, दो अप्रेल को पार्वती को मक्के के खेत में बुलाया और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के बाद कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को उसी खेत में ही छुपा दिया, जिसे बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मोबाइल फोन का नया सिम और पुराना सिम कार्ड बरामद कर लिया है।