Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
माधव कॉलेज संचालक स्टाफ की महिला से 5 साल से कर रहा था रेप
होम Madhya Pradesh Bhopal माधव कॉलेज संचालक स्टाफ की महिला से 5 साल से कर रहा था रेप

माधव कॉलेज संचालक स्टाफ की महिला से 5 साल से कर रहा था रेप

0
माधव कॉलेज संचालक स्टाफ की महिला से 5 साल से कर रहा था रेप

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज संचालक ने अपने कार्यालय की महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और छह साल तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 37 वर्षीय महिला निशातपुरा इलाके में रहती है। वर्तमान में जहांगीराबाद में एक स्वयं सेवी संगठन का संचालन करती है। वह करीब छह साल पहले माता मंदिर स्थित माधव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। महाविद्यालय का संचालक राजेश पाराशर है।

महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 25 अगस्त 2012 में कार्यालय में काम कर रही थी। इस दौरान मालिक राजेश पाराशर भी थे। रात में काम करते हुए देर हो गई। पूरा स्टाफ जा चुका था। राजेश ने उसे अपने केबिन में बुलाया और जबरदस्ती की। इस दौरान उसने चुपके से वीडियो भी बना लिया।

शिकायत में महिला ने बताया कि वीडियो के सहारे पाराशर उसे ब्लैकमेल कर धमकी देता रहा और गलत संबंध बनाता रहा। परेशान होकर वर्ष 2017 में उसने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद एनजीओ का संचालन करने लगी। बावजूद इसके पाराशर परेशान करता रहा। 10 फरवरी 2018 को राजेश ने उसे न्यू मार्केट स्थित एक होटल में बुलाया। यहां जबरदस्ती गलत संबंध बनाए।

लगातार ब्लैकमेल से परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।