Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भोपाल में महिला से रेप व ब्लैकमेल, आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal भोपाल में महिला से रेप व ब्लैकमेल, आरोपी अरेस्ट

भोपाल में महिला से रेप व ब्लैकमेल, आरोपी अरेस्ट

0
भोपाल में महिला से रेप व ब्लैकमेल, आरोपी अरेस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजधानी के बागसेवनिया इलाके की निमार्णाधीन भवन में मजदूरी करने वाली 27 वर्षीय महिला के साथ कल दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सरवन लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि कोलार निवासी आरोपी सरवन ने फरवरी माह में एक बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। कल उसने पुन: उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और थाने में प्रकरण दर्ज कराया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।