Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
युवती की अस्मत से खेल रहा था सीहोर भाजपा नेता और उसका दोस्त
होम Madhya Pradesh Bhopal युवती की अस्मत से खेल रहा था सीहोर भाजपा नेता और उसका दोस्त

युवती की अस्मत से खेल रहा था सीहोर भाजपा नेता और उसका दोस्त

0
युवती की अस्मत से खेल रहा था सीहोर भाजपा नेता और उसका दोस्त
woman raped by bjp leader for two years in sihor
woman raped by bjp leader for two years in sihor
woman raped by bjp leader for two years in sihor

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में काम करने वाली एक युवती ने केंद्र संचालक और भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

युवती का आरोप है कि आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर पिछले 2 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने शनिवार को आष्टा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आष्टा निवासी राजा राम आष्टा में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र चलाता है। राजा ने अप्रेल 2016 में एक स्थानीय युवती को अपने केंद्र पर नौकरी पर रखा था।

बताया जाता है कि राजा ने युवती के साथ बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को अपने दोस्त मुकेश ठाकुर के साथ भी डरा धमका कर ज्यादती पर विवश कर दिया। आरोपी भाजपा का नेता बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।