Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप - Sabguru News
होम India City News कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

0
कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का एक पुलिसकर्मी पर आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि दिबियापुर इलाके की रहने एक महिला ने औरैया शहर कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि देवकली चौकी पर तैनाती के समय एक कांस्टेबल उसके घर आता था। शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी समय से बलात्कार करता रहा। उसके बीमार पति की मृत्यु हो गई है।

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है शादी का झांसा देकर करीब 18 माह तक उसके साथ दुर्राचार किया। शनिवार रात वह सिपाही से मिलने औरैया आई तो वह सुभाष चौक पर मिला, जहां उसने उससे शादी करने की बात कही। इस पर सिपाही उसे बाइक पर बैठाकर दिबियापुर छोड़ने चल दिया। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में उसने शादी की बात पर उसके साथ मारपीट की।

इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित का कहना है कि अभी उनके संज्ञान में ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसी कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी, सत्यता के आधार पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।