

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने एक निर्यातक को शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कटघर क्षेत्र की महिला ने निर्यातक श्रेय गुप्ता पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि कारोबारी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और उससे पचास लाख रूपए की मांग करने लगा। उसने बताया कि रूपए न देने पर वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी थी।
महिला थाना पुलिस ने आरोपी कारोबारी श्रेय गुप्ता निवासी लाजपतनगर को पीलीकोठी से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।