Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
pretext of marriage, minor raped, girl raped, rape case, uttarakhand news, Pithoragarh news
होम India City News पिथौरागढ़ में युवती का यौन शोषण, नाबालिग से रेप के आरोपी अरेस्ट

पिथौरागढ़ में युवती का यौन शोषण, नाबालिग से रेप के आरोपी अरेस्ट

0
पिथौरागढ़ में युवती का यौन शोषण, नाबालिग से रेप के आरोपी अरेस्ट

नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने दुराचार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति पर यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि दूसरे पर युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है।

पिथौरागढ़ पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली में सोमवार को एक व्यक्ति की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी मिन्टू सिंह पुत्र ओमपाल मूल निवासी रामपुर उप्र, हाल निवासी प्लाजा होटल पिथौरागढ़ द्वारा उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के अलावा धारा 363, 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार देर रात को होटल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला पिथौरागढ़ के पांगला थाना से जुड़ा हुआ है। यहां एक युवती की ओर से लालकुआं के इन्द्रानगर बिदुंखता निवासी मनोज सिंह बिष्ट पुत्र नरेन्द्र सिंह बिष्ट पर आरोप लगाया गया कि उसने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पीड़िता की ओर से यह भी बताया गया है कि आरोपी ने उसे जहरीला पदार्थ भी खिलाया और दुष्कर्म करने के बाद उसका गर्भपात भी कराया गया है।

पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ तत्काल अनुसूचित जाति जनजाति (एससी-एसटी एक्ट) के अलावा धारा 366, 376, 313 व 328 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गयी। पुलिस ने आरोपी को आज धारचूला के आर्मी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ तथ्य जुटाने में जुट गई है।