Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला का यौन शोषण - Sabguru News
होम Headlines शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला का यौन शोषण

शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला का यौन शोषण

0
शादी का झांसा देकर दो साल तक महिला का यौन शोषण

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर कस्बे में शादी का झांसा देकर एक महिला का दो वर्ष तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।

थाना प्रभारी फूलचंद शर्मा ने आज बताया कि करीब 25 वर्षीय पीड़ित शादीशुदा महिला ने थाने में आकर रिपोर्ट देने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार श्रीविजयनगर कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उसके पति के दो दोस्त गणेशाराम और प्रभुराम का तीन-चार वर्ष पहले उनके घर में आना जाना था। लगभग दो वर्ष पहले गणेशाराम ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे बेहतर जिंदगी देने का झांसा देकर अपने साथ गुरूग्राम ले गया।

पुलिस के अनुसार महिला के दो पुत्रियां हैं। वह छोटी पुत्री को अपने साथ ले गई। गुरूग्राम में गणेशाराम किराए के मकान में महिला और उसकी बच्ची को साथ लेकर रहने लगा और एक फैक्ट्री में काम करने लगा। इस दौरान श्रीविजयनगर निवासी प्रभुराम कई बार गुरुग्राम उसके घर आया। प्रभुराम ने भी उसके साथ कई बार जोर जबरदस्ती से दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार गणेशाराम से वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन उसने गर्भनिरोधक गोलियां खिलाकर गर्भपात करवा दिया। गत पांच अगस्त को उसे पता चला कि गणेशाराम श्रीगंगानगर जिले में ही श्रीकरणपुर क्षेत्र की किसी युवती से शादी करने जा रहा है। गणेशाराम उसे गुरुग्राम में छोड़कर कुछ दिन पहले ही गायब हो गया था। इस पर वह अपने भाई के घर आ गई और उसे सारी बात बताई।

इसके बाद महिला ने इसकी रिपोर्ट लिखवाई, जिसके आधार पर गुरुवार शाम को गणेशाराम और प्रभुराम पर धारा 363, 366 एवं 376-डी के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई।