Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Woman suffering disliked by suicide in Palani - पैलानी में पति वियोग से निराश महिला ने की आत्महत्या - Sabguru News
होम UP पैलानी में पति वियोग से निराश महिला ने की आत्महत्या

पैलानी में पति वियोग से निराश महिला ने की आत्महत्या

0
पैलानी में पति वियोग से निराश महिला ने की आत्महत्या
Woman suffering disliked by suicide in Palani
Woman suffering disliked by suicide in Palani
Woman suffering disliked by suicide in Palani

बांदा उत्तर प्रदेश में बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में पति वियोग से क्षुब्ध एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने आज बताया कि सांडी गांव के राम जियावन की बेटी सरिता (20) का विवाह हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र अर्न्तगत अरतरा गांव के रहने वाले झुररू निषाद से हुआ था।

सरिता पिछले नौ माह से अपने पिता के घर थी और उसका पति उसे लेने नही आ रहा था। इसके चलते सरिता काफी निराशा में भी और कल देर शाम उसने एक निर्माणाधीन मकान में फांसी लगा ली। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।