Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का स्वागत

अजमेर में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का स्वागत

0
अजमेर में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश का स्वागत

अजमेर। राजस्थान सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के अजमेर आगमन पर शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। भूपेश शहर में सावित्री बाई फूले जयंती के मौके पर एक समारोह में शिरकत करने अजमेर आई थी।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, प्रदेश महासचिव रेनू मेघवंशी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष नवीन कच्छावा, ओबीसी विभाग के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सैन, अजमेर संयोजक मामराज सेन, छात्र नेता अब्दुल फरहान खान, पार्षद गणेश चौहान, समाजसेवी पूनमचंद मारोठिया, अभिलाषा विश्नोई, शहनाज आलम, अरूणा कच्छावा, संगीता चौहान सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने अजमेर क्लब स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर स्थित स्मारक पर सावित्रीबाई फुले की 189वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।