Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Women Commission called statement of Navjot Sidhu as "anti-women" on pm Modi - महिला आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी पर नवजोत सिद्धू के बयान को स्त्री विरोधी बताया - Sabguru News
होम Delhi महिला आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी पर नवजोत सिद्धू के बयान को स्त्री विरोधी बताया

महिला आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी पर नवजोत सिद्धू के बयान को स्त्री विरोधी बताया

0
महिला आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी पर नवजोत सिद्धू के बयान को स्त्री विरोधी बताया
Women Commission called statement of Navjot Sidhu as "anti-women" on pm Modi
Women Commission called statement of Navjot Sidhu as "anti-women" on pm Modi
Women Commission called statement of Navjot Sidhu as “anti-women” on pm Modi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ‘नई दुल्हन’ से करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इससे उनकी स्त्री विरोधी मानसिकता का पता लगता है।

शर्मा ने शनिवार को एक ट्वीट कर कहा कि सिद्धू का यह बयान उनकी स्त्री विरोधी बीमार मानसिकता को दर्शाता है और वह महिलाओं को केवल रोटी बनाने वाली के रूप में ही देखते हैं। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। शर्मा ने कहा कि घोर निंदनीय। यह महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

क्या वह समझते हैं कि महिलाएं केवल रोटी बनाने और चूड़ियां खनकाने के लिए ही है? एक ओर भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में नई नई उपलब्धियां हासिल कर रहीं हैं और सिद्धू उनको केवल अपने स्त्री विरोधी चश्में से देखते हैं।

कांग्रेस नेता ने इंदौर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी उस दुल्हन की तरह है जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है ताकि माेहल्ले वालों को यह पह पता चले कि वह काम कर रही है। बस मोदी जी यही कर रहे हैं।