Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आये दिन बढ़ती बलात्कार की घटनाये-मांडवी चौहान
होम Madhya Pradesh प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आये दिन बढ़ती बलात्कार की घटनाये-मांडवी चौहान

प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आये दिन बढ़ती बलात्कार की घटनाये-मांडवी चौहान

0

मुरैना | मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहन, बेटियों और भांजियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं, उनके साथ आये दिन बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन वे मूक दर्शक बने हुए हैं।

चौहान कल यहां महिला कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि चौहान महिलाओं को अपनी बहन,बेटी और भंजियाँ कहते नहीं थकते, पर वे उन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराध इस बात का प्रमाण हैं। चौहान ने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में प्रदेश सरकार की नाकामी के खिलाफ हम महिलाओं को एक जुट होकर आवाज उठानी पड़ेगी।

महिला प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के प्रति विभिन्न प्रकार की हिंसा व बलात्कार जैसी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रहीं हैं, इसके बाद भी प्रदेश सरकार मूक दर्शक बनी बैठी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार भी चरम पर है, परंतु सरकार भ्रष्टाचारियों को सरक्षंण दिए हुए है। ऐसी सरकार को हमे उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा शिवहरे ने कहा कि विधानसभा चुनाव निकट हैं, जरूरत है कि हम एक जुट होकर प्रदेश सरकार की असलियत आमजन को बताएं ताकि निकम्मी सरकार का इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में अंत हो सके।