Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिसाहूलाल सिंह का महिलाओं को लेकर विवादित वीडियो आया सामने - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal बिसाहूलाल सिंह का महिलाओं को लेकर विवादित वीडियो आया सामने

बिसाहूलाल सिंह का महिलाओं को लेकर विवादित वीडियो आया सामने

0
बिसाहूलाल सिंह का महिलाओं को लेकर विवादित वीडियो आया सामने

भोपाल। मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह का महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि ‘बड़े बड़े घर’ की महिलाओं को भी घर से बाहर निकालना चाहिए।

सिंह का यह वीडियो अनूपपुर जिले के फुनगा कस्बे का बताया गया है। वे महिलाओं से जुड़े एक आयोजन में शामिल होने के लिए बुधवार को वहां पहुंचे थे। लगभग 55 सेकंड के इस वीडियो में सिंह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि दोनों काे समान रूप से कार्य करना चाहिए। और खासकर, जितने भी बड़े बड़े लोग ठाकुर ठकार और अन्य लोग हैं। वो अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद कर देते हैं और बाहर निकलने नहीं देते हैं। और धान काटने वाले, अंगना लीपने वाले, गोबर फेंकने वालीं हमारी महिलाएं। यही काम करती हैं ना।

अरे भाई जब महिलाओं और पुरुष काे बराबरी का दर्जा है, तो दोनों को बराबर काम करना चाहिए। सब अपने अधिकार पहचानों और पुरुष के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आप आगे आएं। और जितने भी बड़े बड़े लोग ठाकुर आकुर हैं ना, उनके घर से भी महिलाओं को पकड़ पकड़ कर घर से बाहर निकालाे। तभी महिलाएं आगे बढ़ेंगी।

जनजातीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है। सिंह पहले कांग्रेस में रह चुके हैं और पिछले वर्ष मार्च माह के राजनैतिक घटनाक्रम के दौरान वे विधायक पद और कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद वे अनूपपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर विजयी हुए और मौजूदा शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री हैं।