Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Women unsafe under Congress rule : former minister Anita Bhadel-कांग्रेस के शासन में महिलाएं असुरक्षित : अनिता भदेल - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur कांग्रेस के शासन में महिलाएं असुरक्षित : अनिता भदेल

कांग्रेस के शासन में महिलाएं असुरक्षित : अनिता भदेल

0
कांग्रेस के शासन में महिलाएं असुरक्षित : अनिता भदेल

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिता भदेल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में महिलाएं असुरक्षित हैं।

भदेल ने आज जारी बयान में कहा कि राज्य में तेजी से दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे है। महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के बावजूद सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही है। हाल ही में भरतपुर में डेढ़ वर्षीय बच्ची से, जैसलमेर के फतहगढ़ मे छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। देशनोक में युवती का अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म का मामला तथा लाडनू में पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आते ही महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़े है। राजस्थान के हर क्षेत्र में बच्चियों और महिलाओं के साथ गम्भीर घटनायें हो रही हैं। कानून का राज खत्म होता दिख रहा है तथा अपराधियों के हौसलें बुलंद हो रहे हैं।

भदेल ने कहा कि किशनगढ़बास में बालिका छात्रावास में छात्राओं के यौन उत्पीड़न की घटना ने राज्य को पहले ही शर्मसार कर दिया था। उसके बाद भी निरंतर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अलवर, चूरू, भरतपुर, टोंक सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के साथ दुर्घटनायें हो रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

भदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की मानसिकता मूल रूप से महिला विरोधी है। इसीलिए महिलाओ के साथ हो रहे अपराधों पर नकेल कसने के गम्भीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। शहीद किशन सिंह राठौड़ की पत्नी को अपने खेत तक जाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भू-माफिया और अपराधी मिलकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से राज्य में कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए गम्भीर प्रयास करने की मांग की।