Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Women's harassment cases increased in Congress rule: Ashok Parnami-कांग्रेस राज में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े : अशोक परनामी - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar कांग्रेस राज में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े : अशोक परनामी

कांग्रेस राज में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े : अशोक परनामी

0
कांग्रेस राज में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े : अशोक परनामी

अलवर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी में कांग्रेस पार्टी पर महिला उत्पीड़न बढ़ाने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस के पिछले शासन में मंत्रियों के द्वारा महिलाओ के उत्पीड़न किए गए थे वही परिपाठी अब दुबारा से चालू हो गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सरकार बनते ही 103 दिन में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। ये आकंड़े राजस्थान में कांग्रेस का इतिहास बयां करते है। कांग्रेस शासन आते ही राजस्थान में 16 फीसदी महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ गए है।

कांग्रेस पार्टी के 2008 से 2013 के कार्यकाल के दौरान भी महिला उत्पीड़न के मामले चर्म पर थे। इनके मंत्री भी महिला उत्पीड़न करते रहे थे। अब वही परिपाठी दुबारा शुरू हो गई है। प्रदेश में अब आमजन सुरक्षित महसूस नही कर रहा है।

अलवर के प्रभारी परनामी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी में कहीं विरोधाभास नहीं है और जो भी विधानसभा चुनाव में बागी होकर परिवार से दूर गए थे उन्हें वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। अलवर भाजपा में किसी भी तरीके का प्रत्याशी को लेकर कोई विरोध नहीं है।