Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विश्व चैंपियन भारतीय कबड्डी टीम ने केन्या को 48-19 से धो डाला
होम India विश्व चैंपियन भारतीय कबड्डी टीम ने केन्या को 48-19 से धो डाला

विश्व चैंपियन भारतीय कबड्डी टीम ने केन्या को 48-19 से धो डाला

0
विश्व चैंपियन भारतीय कबड्डी टीम ने केन्या को 48-19 से धो डाला
World champion Indian Kabaddi team wins Kenya from 48-19
World champion Indian Kabaddi team wins Kenya from 48-19
World champion Indian Kabaddi team wins Kenya from 48-19

दुबई । विश्व चैंपियन भारतीय कबड्डी टीम ने अपना दबदबा जारी रखते हुए छह देशों के कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेंट में केन्या को 48-19 से धो डाला। भारत ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 36-20 से हराया था।

भारतीय जीत के स्टार रहे रिशांक देवाडिगा जिन्होंने रेड से भारत के लिए सर्वाधिक 15 अंक जुटाए जबकि मोनू गोयत ने 10 अंक बटोरे। भारत ग्रुप ए में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।

टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में ईरान ने अर्जेंटीना को 54-24 से हरा दिया। ईरान की भी यह लगातार दूसरी जीत है। ईरान ने कल कोरिया को 35-20 से हराया था।