Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विश्व में 7.55 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित, 16.72 लाख की मौत - Sabguru News
होम Breaking विश्व में 7.55 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित, 16.72 लाख की मौत

विश्व में 7.55 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित, 16.72 लाख की मौत

0
विश्व में 7.55 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित, 16.72 लाख की मौत

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। दुनियाभर में 7.55 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की चपेट में आ चुके है, जबकि 16.72 लाख अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.55 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16 लाख 72 हजार 826 मरीज की मौत हो चुकी हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.74 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि तीन लाख, 13 हजार 456 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है जबकि 95.55 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.08 लाख रह गए हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,45,136 हो गई है।

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 71.62 लाख से ज्यादा हो गयी है और 1.85 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 27.64 लाख से ज्यादा हो गई है, 49,170 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 24.99 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 60,343 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

तुर्की में कोविड-19 से अब तक 19.82 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,610 लागों की मौत हुई है। ब्रिटेन में 19.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 66,640 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 19.21 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 67,894 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 17.97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,926 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 15.31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 41,672 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 14.82 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,019 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 14.69 लाख लोग आ चुके हैं तथा 25,413 लोगों की मौत हुई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 12.89 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 116,487 लाख से ज्यादा लोगों की लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 11.82 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 24,771 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 11.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 53,273 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.89 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,858 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन में 9.70 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हए जबकि 16,848 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 9.01 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,285 लोग काल के गाल में समा गए हैं। नीदरलैंड में कोरोना से करीब 6.74 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,492 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 6.50 लाख हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 19,514 तक पहुंच गया है। बेल्जियम में कोरोना से 6.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,371 लोगाें की मौत हो चुकी है।

चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 6.10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,036 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.81 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,670 तक पहुंच गया है। वहीं चिली में कोविड-19 से अब तक 5.81 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,051 लोगों ने जान गंवाई है।

कनाडा ने बांग्लादेश को कोरोना संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ दिया है जहां अबतक 4.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 14,055 लोगों की मौत हुई है। बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.98 लाख से ज्यादा हो गई है और 7,216 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.56 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8,875 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.51 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,164 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6,854 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 4.03 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 6,561 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजराइल में इस महामारी से 3.70 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,057 लोगों की जान जा चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.60 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 6101 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,942 , बोलीविया में 9031, मिस्र में 7041, चीन में 4763 और ग्वाटेमाला में 4589 लोगों की मौत हो चुकी है।