Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विश्व पर्यावरण दिवस 2018 : स्वास्तिक पेट्रोल पंप पर बांटे गए पौधे
होम Rajasthan Ajmer विश्व पर्यावरण दिवस 2018 : स्वास्तिक पेट्रोल पंप पर बांटे गए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस 2018 : स्वास्तिक पेट्रोल पंप पर बांटे गए पौधे

0
विश्व पर्यावरण दिवस 2018 : स्वास्तिक पेट्रोल पंप पर बांटे गए पौधे

अजमेर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की ओर से स्वास्तिक मोटर्स आउलेट (पेट्रोल पंप) पर मुख्य आयोजन किया गया। हरियाली बढाने के लिए पंप पर आने वाले ग्राहकों को तुलसी, गुलाब और मोगरा के पौधे वितरित किए गए साथ ही पंप कर्मियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कंपनी के सेल्स आॅफिसर अजय सिंह ने बताया कि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की वैश्विक मेजबानी हमारा देश कर रहा है। इसलिए हर भारतीय की जिम्मेदारी बनती है कि पूरे मनोयोग से प्रदूषण के खिलाफ उठ खडा हो। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी भी अपने ग्राहकों को इसके लिए प्रोत्साहित कर रही है।

विश्व पर्यावरण दिवस हम सभी के लिए ऐसा दिन है जब हम अपने पर्यावरण का जिम्मा अपने हाथों में लें और हमारी पृथ्वी की रक्षा करने के लिए सक्रियता से भागीदारी करें।

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम भी प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं रखी गई है। प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कंट्रोल में लाने के लिए वृहद पैमाने पर दुनियाभर में प्रयास चल रहे हैं। प्लास्टिक कचरा बडी समस्या का रूप धारण कर चुका है। समय रहते इस पर लगाम लगाना हर एक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है।

उद्योग जगत, संस्थानों और आम जन को एक बार उपयोग में आने वाले प्लास्टिक के उत्पादन और उपयोग को जल्द से जल्द रोकना होगा। क्योंकि यह हमारे नगरों, महासागरों को प्रदूषित कर रहा है। जलजीवों को नष्ट कर रहा है और इससे मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है।

पृथ्वी ग्रह को अधिक साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई तथा प्रतिदिन हरियाली से जुड़ा कम से कम एक अच्छा कार्य करने का आह्वान किया।

बतादें कि विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की अगुवाई में होने वाला विश्व स्तर का कार्यक्रम है। पर्यावरण को समर्पित यह इकलौता सबसे बड़ा समारोह 5 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत तो 1972 में हुई लेकिन यह लोगों के लिए एक वैश्विक मंच बन गया है और इसे पूरे विश्व में बड़े स्तर पर मनाया जाता है।

निबंध प्रतियोगिता में भंवरसिंह विजेता

स्वास्ति मोटर्स पर पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम विषयक प्रतियोगिता में पेट्रोल पंप के समस्त स्टाफ ने भाग लिया। परिणाम की घोषणा डीलर राजेश अंबानी ने की। श्रेष्ठ निबंध के लिए विजेता भंवरसिंह राठौड को एलईडी ट्यूबलाईट और उपविजेता हितेश डाबी को एलईडी बल्ब देकर पुरुस्कृत किया गया।

यह भी पढें
महिलाओं के लिए अजमेर के इस पेट्रोल पंप पर है कुछ स्पेशल, जानें क्या है खास
स्मार्ट सिटी अजमेर की आधी आबादी को मिला ये स्पेशल तोहफा
अजमेर के इस पेट्रोल पंप पर सस्ता मिल रहा पेट्रोल और डीजल
‘अंबानी’ को टक्कर देगा अजमेर का अंबानी, इस पेट्रोल पंप पर सस्ता मिलेगा पेट्रोल
‘अंबानी’ को टक्कर देगा अजमेर का अंबानी