Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
world top 5 tourist destinations - Sabguru News
होम Latest news दुनिया 5 की खूबसूरत शहर जिन्हें एक बार जरूर देखना चाहिए

दुनिया 5 की खूबसूरत शहर जिन्हें एक बार जरूर देखना चाहिए

0
दुनिया 5 की खूबसूरत शहर जिन्हें एक बार जरूर देखना चाहिए
world-top-5-tourist-destinations
world-top-5-tourist-destinations
world-top-5-tourist-destinations

SABGURU NEWS tour and travels :- किसी भी शहर में लोगों के घूमने जाने का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र होता है – बड़े रेस्तरां, रंग बिरंगी नाइट लाइफ़, अलग -अलग तरह के लोग, वहां की मशहूर साइट्स और अद्भुत नज़ारे। पर जब घूमने की पारी आती है तो वो असमंजस मे पड़ जाता है की कहा घूमे? कहा से शुरू करे? कोन सा प्लेस अच्छा है घूमने के लिए? तो चलिए जानते हैं दुनिया की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में, जिन्हें आपको भी एक बार जरूर देखना चाहिए ।

  1. लंदन/London-

London
London/लंदन

लंदन ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 2014 में सबसे ज्यादा पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। ये संख्या एक साल में लगभग 1.87 करोड़ है। मास्टर कार्ड ने टूरिज़्म बोर्ड के आंकड़ों, हवाई उड़ानों और सालाना आने वाले लोगों की संख्याओं को मिलाकर ये आंकड़ा निकाला है। लंदन घूमने के लिए हर साल देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं। लंदन की बात करें तो इसकी हर गली और हर कोना देखने लायक है। इस शहर में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं इसलिए भारतीय पर्यटकों को लंदन में भारत की कमी महसूस नहीं होती है। यहां के रेस्तरां और फ़ूड स्टाल्स पर भारतीय व्यंजन काफी मिलते हैं। आज हम आपको लंदन की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

चलिए जानते हैं लंदन की ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में, जिन्हें आपको भी एक बार जरूर देखना चाहिए-ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनलगैलरी, नेचुरलहिस्ट्री, म्यूजियम, विज्ञानसंग्रहालय, मैडम तुसादसंग्रहालय, टेट मॉडर्न, द लंदन आई, टावर ऑफ लंदन, सेंट पॉल कैथेड्रल, बकिंघम पैलेस आदि अन्य पर्यटकीय स्थल –हाइड पार्क और केंसिंग्टन गार्डन, वेस्ट एंड थियेटर, हॉप ऑन हॉप ऑफ बस टयूर, वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो टूर लंदन, द मैकिंग ऑफ हैरी पॉटर, सी लाइफ लंदन एक्वेरियम, श्री स्वामीनारायण मंदिर, आर्सेलर मित्तल ऑर्बिट, चेल्सी गार्डन, लंदन चिड़ियाघर, शेक्सपियर ग्लोब थिएटर, हैम्पटन कोर्ट पैलेस, विक्टोरिया, अल्बर्ट संग्रहालय, पिकाडिली सर्कस, ट्राफलगर स्क्वेयर, कोवेंट गार्डन, वेस्टमिन्स्टर ऐबी, हाइड पार्क, ग्रीनविच और डॉकलैंड्स और किव गार्डन शामिल हैं।

2. बैंकाक/Bangkok-

BangkokBangkok/बैंकॉक

बैंकॉक आजकल दुनिया भर के टूरिस्ट्स द्वारा सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली जगह बन गया है। बैंकॉक चारो ओर से कई खूबसूरत बीचेस से घिरा हुआ है। बैंकॉक की नाइट लाइफ तो कहने ही क्या हैं। बैंकाक की वाइल्ड नाइटलाइफ़ काफी मशहूर है, यहां पर एक से बढ़कर एक नाइट क्लब, बार, और रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं। बैंकॉक की नाइट लाइफ इंज्वाय करने के बाद आप उसे कभी भूल नहीं पाएंगे। अनोखे 4डी मूवी थियेटर, चाइना टाउन, बैंकॉक घूमने जाने वालों के लिए यहां का पारम्परिक थाई मसाज सबसे बड़ा अट्रैक्शन है, लेकिन दूसरी जगहें भी हैं। शहर में कई बौद्ध मंदिर हैं, वैटफरा केइउ का पुराना शहर है, जिसे इसलिए पवित्र माना जाता है क्योंकि वहां एमरल्ड बुद्ध की प्रतिमा है जो 6.6 मीटर ऊंची है। लुंपिनी पार्क और बेजाकिटी पार्क भी शांतिपूर्ण जगहें हैं और जॉगिंग करने वालों और योग करने वालों में लोकप्रिय है।

3. पेरिस/Paris-

parisparis/पेरिस -Eiffel Tower

पेरिस फ्रांस देश की राजधानी है | पेरिस दुनिया में कला, फैशन और संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र भी है। लगभग 105 वर्ग किलोमीटर में फैले इस शहर की आबादी लगभग 22 लाख है, जो इसे फ्रांस का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बनाती है। पेरिस 2018 में एक नए पर्यटक संख्या रिकॉर्ड को हिट करता है। फ्रांसीसी राजधानी में इससे पहले कभी नहीं देखा गया। 2018 में केवल पेरिस और इले डे फ्रांस क्षेत्र में लगभग 40 मिलियन पर्यटकों ने दौरा किया। जिसने इस शहर को पर्यटन के मामले में दुनिया में नंबर 1 शहर बना दिया।

पेरिस को “The City of Lights” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि ये हमेशा से ही ज्ञान-विज्ञान का एक प्रमुख केंद्र रहा है। इसके सिवाए ये पहला शहर भी है, जहां पर street lights की शुरूआत हुई थी।

पेरिस का Eiffel Tower बहुत ही मशहूर है। इसका ऊपरी छोर लगभग 324 मीटर की ऊँचाई पर है। इसका निर्माण 1887-89 में हुआ था और ये 1930 तक दुनिया का सबसे ऊँचा निर्माण रहा।

4.सिंगापुर/Singapore-

Singapore Singapore/सिंगापुर

एक देश, द्वीप और सिटी के तौर पर सिंगापुर दुनिया भर के निवासियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह दक्षिण पूर्व एशिया के दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले लोगों का भी एक ठिकाना है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के चलते शहर में काफी हलचल देखने को मिलती है। सिंगापुर के लोग बाहर खाने और खरीददारी करने को लेकर दीवाने होते हैं। सिंगापुर के साफ सुथरे चांगी एयरपोर्ट से दुनिया की 200 जगहों के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं। सिंगापुर बोटैनिकल गार्डन स्थानीय लोगों और पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। सिंगापुर के 28 ज़िले हैं। ये शहर से सटा है, समुद्र तट से भी सटा है। यहाँ आने जाने की सुविधा अच्छी है और स्थानीय खाना भी शानदार है। इसीलिए ये इलाक़ा स्थानीय लोगों और एक्सपैट लोगों, दोनों को पसंद है।

5. दुबई/Dubai-

dubaidubai/दुबई

इन शहरों के अलावा संयुक्त अरब अमीरात के सबसे बड़े शहर दुबई में भी हर साल आने वाले पर्यटकों की संख्या खासी है। यही रफ़्तार रही तो ये शहर जल्द ही पेरिस और सिंगापुर की जगह ले लेगा। दुबई का सबसे बड़ा आकर्षण बुर्ज ख़लीफ़ा है, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। शापिंग करने के लिए दुबई मॉल भी काफी मशहूर हैं। दुबई से छह किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में हैं साफा पार्क। दुबई मरीना के इलाक़े में होटल, बार,रेस्तरां भरे हुए हैं। दुबई में अधिकांश लोग वर्किंग वीज़ा पर रहते हैं, उन्हें नागरिकता नहीं मिलेगी। दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा होटल है “बुर्ज-अल-अरब”। इसकी ऊंचाई है 1,053 फ़ीट। और यह दुनिया का इकलौता “सेवन स्टार होटल” है।