Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विश्व के सबसे बड़े सोलर पार्क की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी
होम Gujarat Gandhinagar विश्व के सबसे बड़े सोलर पार्क की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी

विश्व के सबसे बड़े सोलर पार्क की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी

0
विश्व के सबसे बड़े सोलर पार्क की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी
World's largest solar park to come up in Gujarat: CM Rupani
World's largest solar park to come up in Gujarat: CM Rupani
World’s largest solar park to come up in Gujarat: CM Rupani

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) में विश्व के सबसे विशाल 5000 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 तक 175 गीगावाट ऊर्जा का गैर परंपरागत स्रोतों द्वारा उत्पादन करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसमें गुजरात इस विशाल सोलर पार्क के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान करेगा।

धोलेरा एसआईआर में खंभात की खाड़ी में 11000 हेक्टेयर क्षेत्र में आकार लेने वाले इस सोलर पार्क में अनुमानित 25000 करोड़ का पूंजीनिवेश होने की संभावना है। इससे 20000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रिजन में सोलर पार्क, विंड पार्क और आधुनिक एयरपोर्ट के निर्माण के विभिन्न विकासलक्ष्यी विषयों के संबंध में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में यह सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

बैठक में ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल, शिक्षा मंत्री भूपेन्द्रसिंह चूडासमा, मुख्य सचिव डॉ. जेएन सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा वित्त तथा वन एवं पर्यावरण, राजस्व एवं ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, धोलेरा एसआईआर के सीईओ और जीयूवीएनएल के एमडी भी उपस्थित थे।

सपा एवं बसपा का गठबंधन बहुत मज़बूत,दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता : मुलायम सिंह
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने बहुजन सामज पार्टी के साथ पार्टी के गठबंधन को सही कदम बताते हुए कहा कि अब दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

यादव ने मंगलवार को किशनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और बसपा गठबंधन पर कहा कि यह एक अच्छी कोशिश है। उन्होंने कहा कि दोनों के एक होने से लोकसभा में उन्हें कोई नहीं हरा सकता है। उन्होंने गठबंधन के लिए बसपा के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस पहल को जारी रखने के लिए कहा।

उन्होंने अपने पुराने साथी स्व बाबू राम चांदा के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि वे सच्चे समाजवादी थे उन्होंने कभी पद नहीं माँगा। वह ज़मीन से जुड़े नेता थे। आज के समाजवादियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। वे गंभीर नेता थे।

पूर्व रक्षामंत्री ने सेना की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे जवान बहुत बहादुर हैं लेकिन चीन से सतर्क रहने की जरुरत है। चीन से ख़तरा बना है। सपा के पास जो नीतियाँ है वे देश की किसी पार्टी के पास नहीं हैं। समाजवादी जो कहते हैं वही करते हैं।

महँगाई और भ्रष्टाचार पर यादव ने कहा कि दोनों साथ साथ चल रहा है। महिलाएं समझदार हो रही हैं। वे समझ रही हैं कि किसे वोट देना है। व्यापारी किसान एक हो जाएँ।