Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
World's oldest man dies in Japan at age 113-सबसे उम्र दराज जापानी व्यक्ति का 113 वर्ष की आयु में निधन - Sabguru News
होम World Asia News सबसे उम्र दराज जापानी व्यक्ति का 113 वर्ष की आयु में निधन

सबसे उम्र दराज जापानी व्यक्ति का 113 वर्ष की आयु में निधन

0
सबसे उम्र दराज जापानी व्यक्ति का 113 वर्ष की आयु में निधन

टोक्यो। वर्तमान में दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति जापान के 113 वर्षीय मासाजो नोनाका का निधन हो गया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मासाजो नोनाका का कल निधन हुआ। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के मुताबिक उनका जन्म जुलाई 1905 में हुआ था। गौरतलब है कि विमान उड़ाने की आश्चर्यजनक घटना के तहत 1903 में विल्बर राइट्स बंधुओं के पहली बार विमान उड़ाने के दो वर्ष बाद मासाजो नोनाका का जन्म हुआ था।

पिछले वर्ष स्पेन के सबसे वृद्ध व्यक्ति नूनेज ओलिवेरा के निधन के बाद गिनीज बुक ने श्री नाेनाका को सबसे उम्र दराज व्यक्ति घोषित किया था।

नाेनाना के प्रपौत्र यूको ने मीडिया से कहा कि वह कल सामान्य थे और प्रतिदिन की तरह अपने साथ काम निपटाये और उन्हें कोई दिक्कत भी नहीं थी। उनका निधन हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है और हमारे परिवार ने एक बहुत बड़े प्रतिमान को खो दिया है।

नाेनाका के छह भाई और एक बहन थी और उनकी शादी 1931 में हुई थी तथा उनकी पांच संतानें थीं। मीडिया रिपोर्टाें के अनुसार वह अपने गृह शहर में एक हाॅट स्प्रिंग इन चलाते थे और सेवानिवृत्ति के बाद टीवी पर सूमो पहलवानों की कुश्ती देखना पसंद करते थे। वह मिठाइयों के शौकीन थे।

नोनाका से पहले जापान के सबसे उम्र दराज व्यक्ति का खिताब जिरोईमोन किमुरा को मिला था और जून 2013 में अपना 116वां जन्म दिन मनाने के बाद उनका निधन हो गया था।

गिनीज बुक के रिकार्ड के अनुसार विश्व के अब तक के सबसे अधिक समय तक जीने वाले व्यक्ति फ्रांस के जीन लुईस कालमेंट थे और 1997 में उनका निधन 122 वर्ष की उम्र में हुआ था।