

सबगुरु न्यूज़, भारत देश में ऐसे बहुत से खूबसूरत मंदिर हैं जो अपनी खासियत और खूबसूरती के लिए जाने जाते है, पर आज हम एक ऐसी दरगाह के बारे में आपको बताने जा रहें है जो समुद्र के बीचो बीच पानी के ऊपर बनी हुई है| ये दरगाह है हाजी अली की जो मुंबई में वर्ली तट के नज़दीक मौजूद एक छोटे से टापू पर बनी हुई है| इस दरगाह में महिलाएं और लडकियां प्रवेश नहीं कर सकती हैं| इस दरगाह में मुस्लिम के साथ-साथ हिन्दु भी आकर अपनी दुआओं के पूरा होने की मन्नत मांगते हैं| ये दरगाह जमीन से 500 गज दूरी पर समुद्र के ऊपर बनी है पर कभी भी इस दरगाह के आस-पास पानी का बहाव इतना तेज नहीं होता है की दरगाह को कोई नुकसान हो|
इस दरगाह में एक मीनार बनी है जिसकी ऊंचाई 85 फीट है, इस दरगाह की दीवारों को बनवाने के लिए सफ़ेद रंग के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है| लोगो का ऐसा मानना है की जब हाजी अली व्यापार के लिए अपनी मां से इजाजत लेकर अपने घर से निकले थे तो इसी टापू पर रूके थे|
भारतभर में प्रसिद्ध हैं राजस्थान के ये हनुमान मंदिर
जब लोगों का भला करने के हाजी अली पहली बार हज यात्रा पर गए और तभी उनकी मृत्यु हो गई| उनकी आखिरी ख्वाहिश ये थी की उनका शव अरब सागर में बहा दिया जाये| और इसीलिए उनके शव को समुद्र में बहा दिया गया था, और फिर उनका शव तैरते-तैरते यहां तक पहुंच गया|
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो