

भिवानी। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट ने अपना हमसफर चुन लिया है। इसकी जानकारी खुद बबीता ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी। बबीता ने ट्वीट कर बताया कि उसका और विवेक सुहाग का रिश्ता पक्का हो गया है।
बबीता ने विवेक की अपने पिता द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर पहलवान के साथ फोटो के साथ ट्वीट कर विवेक को लिखा है कि बापू से आशीर्वाद मिलने का मतलब है कि यह आधिकारिक है दिलवाले के दुल्हनिया को ले जाने का समय आ गया है।
बबीता के पिता महाबीर और चाचा सज्जन बलाली ने यह रिश्ता पक्का किया है। सूत्रों के अनुसार वह और विवेक नवंबर के आखिरी सप्ताह या फिर दिसंबर के प्रथम सप्ताह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।