Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महेन्द्र सिंह धोनी से भी आगे निकले रिद्धिमान साहा, लपके 10 कैच - Sabguru News
होम Breaking महेन्द्र सिंह धोनी से भी आगे निकले रिद्धिमान साहा, लपके 10 कैच

महेन्द्र सिंह धोनी से भी आगे निकले रिद्धिमान साहा, लपके 10 कैच

0
महेन्द्र सिंह धोनी से भी आगे निकले रिद्धिमान साहा, लपके 10 कैच
Wriddhiman Saha breaks MS Dhoni's record of most dismissals by an Indian wicketkeeper in a Test
Wriddhiman Saha breaks MS Dhoni's record of most dismissals by an Indian wicketkeeper in a Test
Wriddhiman Saha breaks MS Dhoni’s record of most dismissals by an Indian wicketkeeper in a Test

केपटाउन। रिद्धिमान साहा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 10 कैच लेकर दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के एक मैच में सबसे अधिक कैच लपकने के रिकार्ड को तोड़ दिया है। इस तरह साहा विकेट के पीछे (एक टेस्ट में) सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं।

न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में मोर्ने मोर्केल का कैच पकड़ने के साथ ही साहा ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया। धोनी ने मेलबर्न में 26 दिसम्बर, 2014 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में नौ कैच पकड़े थे।

साहा ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में पांच कैच पकड़कर न केवल एक मैच में 10 कैच लपकने वाले सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर बने बल्कि उन्होंने भारत के लिए किसी एक मैच में सबसे अधिक कैच लपकने का भी रिकार्ड अपने नाम किया।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में साहा इंग्लैंड के बॉब टेलर और आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं।

इस सूची में इंग्लैंड के दिग्गज आंद्रे रसेल और दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों के नाम एक मैच में 11-11 कैच हैं।