Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
xiaomi pi pad 4 plus launched price specification and features-xiaomi pi pad 4 plus 8620 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च,देखिये इसके फीचर्स - Sabguru News
होम Business xiaomi pi pad 4 plus 8620 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च,देखिये इसके फीचर्स

xiaomi pi pad 4 plus 8620 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च,देखिये इसके फीचर्स

0
xiaomi pi pad 4 plus 8620 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च,देखिये इसके फीचर्स
xiaomi pi pad 4 plus
xiaomi pi pad 4 plus
xiaomi pi pad 4 plus

शाओमी ने इस साल जून में अपने नए टैबलेट मी पैड को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इसके अपग्रेड संस्कारण को पेश कर दिया है। शाओमी ने मी पैड 4 प्लस को उतारा है। 10.1 इंच की बड़ी स्क्रिन के साथ पेश गए गए इस टैबलेट को फिलहाल कंपनी ने चीन में पेश किया है। जहां तक भारत की बात है तो अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बड़ी स्क्रीन वाले इस टैबलेट को बड़ी और ताकतवर बैटरी से लैस किया गया है। इसके साथ ही कई खास अपग्रेड हैं जो इसे एक बेहतर टैबलेट की श्रेणी में खड़ा करते हैं।

xiaomi pi pad 4 plus के फीचर्स 

1.शाओमी मी पैड 4 प्लस में आपको 10.1-इंच की स्क्रीन मिलेगी।

2.इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है।

3.टैबलेट में आपको 16:9 आसपेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन ही मिलेगी।

4.शाओमी मी पैड 4 प्लस को कंपनी ने स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर पेश किया है और इसमें 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

5.डिवाइस 64जीबी और 128जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है और दोनों में आपको 256जीबी तक का कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

6.बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रिनो 530जीपीयू है।

7.कंपनी ने इसमें 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है।

8.टैबलेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे के साथ ओवी13855 लेंस का उपयोग किया गया है जबकि फ्रंट सेंसर सैमसंग एस5के5ई8 है।

9.डाटा के लिए इसमें 4जी के साथ, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस+, ग्लोनैस और यूसबी टाइप—सी मिलेगा। शाओमी मी पैड 4 प्लस में 8620 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।