Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Xiaomi redmi note 7 sold 1 million unit in china in hindi - XIAOMI REDMI NOTE 7 1 महीने में बिके 1 लाख से ज्यादा फोन, जानिए क्या है इसमें खाश - Sabguru News
होम Business XIAOMI REDMI NOTE 7 1 महीने में बिके 1 लाख से ज्यादा फोन, जानिए क्या है इसमें खाश

XIAOMI REDMI NOTE 7 1 महीने में बिके 1 लाख से ज्यादा फोन, जानिए क्या है इसमें खाश

0
XIAOMI REDMI NOTE 7 1 महीने में बिके 1 लाख से ज्यादा फोन, जानिए क्या है इसमें खाश
Xiaomi redmi note 7 sold 1 million unit in china in hindi
Xiaomi redmi note 7 sold 1 million unit in china in hindi
Xiaomi redmi note 7 sold 1 million unit in china in hindi

शाओमी ने पिछले महीने ही अपने रेडमी ब्रांड के तहत पहला 48-मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लॉन्च किया था। चर्चा है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च कर देगी। रेडमी नोट 7 का इंतजार इंडिया में बेसब्री से ​किया जा रहा है। लेकिन रेडमी नोट 7 के इंडिया लॉन्च से पहले ही एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन कर शाओमी फैन्स में रेडमी नोट 7 का इंतजार और भी अधिक हो जाएगा। शाओमी ने बताया है कि कंपनी ने एक महीने के भीतर ही रेडमी नोट 7 की 1 लाख से ज्यादा यूनिट बेच दी है।

xiaomi redmi note 7 के फीचर्स

1.इस फोन में 6.3-इंच की डिसप्ले दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है।

2.फ्रंट और बैक दोनों में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है।

3.मेन सेंसर 48-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 आर्चपर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 5-मेगापिक्स्ल का दिया गया है। फ्रंट कैमरा 13-मेगापिक्सल का है।

4.शाओमी रेडमी नोट 7 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही 4जी वोएलटीई है। कंपनी ने वाईफाई ब्लूटूथ भी दिया है।

5.चीन में रेडमी नोट 7 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 999 युआन (तकरीबन 10,000 रूपये) में लॉन्च किया गया है।

6.फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1199 युआन (तकरीबन 12,000 रूपये) तथा 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 1399 युआन (तकरीबन 15,000 रूपये) रखी गई है।