Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यानागुंडी मठ की प्रमुख माते मानिकेश्वरी का निधन - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru यानागुंडी मठ की प्रमुख माते मानिकेश्वरी का निधन

यानागुंडी मठ की प्रमुख माते मानिकेश्वरी का निधन

0
यानागुंडी मठ की प्रमुख माते मानिकेश्वरी का निधन

यादगिर। यानागुंडी मठ की प्रमुख माते मानिकेश्वरी का शनिवार को यहां बीमारी के बाद निधन हो गया। मठ के सूत्रों के अनुसार माते मानिकेश्वरी ने मठ परिसर में शनिवार शाम अपनी आखिरी सांस ली। उनके अनुयायी कर्नाटक के अलावा महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

सूत्रों ने बताया कि माते का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। इससे पहले बड़ी संख्या में उनके भक्तों को संन्यासिनी के ‘अंतिम दर्शन’ की अनुमति दी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल ने सन्यासिनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में जाति और पंथ से ऊपर माते मानिकेश्वरी की बड़ी संख्या में भक्त और अनुयायी हैं।