Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यश कुमार-निधि झा का धमाकेदार रैप साँग बंदी में दम है रिलीज - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood यश कुमार-निधि झा का धमाकेदार रैप साँग बंदी में दम है रिलीज

यश कुमार-निधि झा का धमाकेदार रैप साँग बंदी में दम है रिलीज

0
यश कुमार-निधि झा का धमाकेदार रैप साँग बंदी में दम है रिलीज
Yash Kumar-Nidhi Jha Damn Rap Song Bandi Ka Dum Hai Release
Yash Kumar-Nidhi Jha Damn Rap Song Bandi Ka Dum Hai Release
Yash Kumar-Nidhi Jha Damn Rap Song Bandi Ka Dum Hai Release

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के एक्शन स्टार और अभिनेत्री निधि झा का धमाकेदार रैप सॉंग बंदी में दम है रिलीज हो गया है।
यश कुमार और भोजपुरी क्रश निधि झा की जोड़ी एक और रैप सॉंग बंदी में दम है से धमाल मचा रहे हैं। बंदी में दम है आज यश कुमार एंटरटेनमेंट से रिलीज हो चुका है। इस गाने में एक बार फिर से दोनों की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है। इस सॉंग में निधि झा अलग ही लुक में नजर आ रही हैं और स्वैग भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला है। यश और निधि का यह न्यू ब्रांड रैप सॉंग रिलीज के बाद से वायरल होने लगा है।

यश कुमार ने कहा कि बंदी में दम है एक शानदार रैप सॉंग है, जो कहीं न कहीं महिला सशक्तिकरण की सोच से भी मेल खाती है। आज लड़कियां किसी से कम नहीं, यह रैप उस बात की भी अभिव्यक्ति है। इसमें निधि और हमने अपना बेस्ट दिया है। उम्मीद है यह गाना भी चार्ट बस्टर होगा।

उल्लेखनीय है कि यश और निधि ने न सिर्फ बंदी में दम है स्क्रीन शेयर करने के साथ–साथ इस सॉंग को आवाज भी दी है। म्यूजिक और लिरिक्स मुन्ना दुबे का है जबकि कोरियोग्राफी शिवार्थ श्रीवास्तव ने की है।