

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार यहां आएगे तथा आने वाले लोकसभा चुनाव काे लेकर रणनीति बनाएगे।
सहारनपुर मंडल में आने वाले चार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करेगे।
सांसद राघव लखनपाल ने बताया कि सहारनपुर प्रदेश की प्रथम लोकसभा सीट है। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र की कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर एवं सहारनपुर लोकसभा सीटों के भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक व संगठन के सभी पदाधिकारी की एक बैठक कर चुनाव पर चर्चा कर रणनीति बनाएगे।
अपर जिला जिलाधिकारी एस के दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री कल सुबह 10.45 बजे पीएनटी सेंटर मे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेगे फिर तीन बजे किसान मोर्चा के एक कार्यक्रम मे भाग लेगे तथा साढे तीन बजे वह यहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगे।