Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रेम जाल में फंसा कर दो साल तक देहशोषण करने का आरोप - Sabguru News
होम Breaking प्रेम जाल में फंसा कर दो साल तक देहशोषण करने का आरोप

प्रेम जाल में फंसा कर दो साल तक देहशोषण करने का आरोप

0
प्रेम जाल में फंसा कर दो साल तक देहशोषण करने का आरोप

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर दो वर्ष तक देह शोषण करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 21 वर्षीय युवती द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर युवक कुलवंत पर देहशोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि कुलवंत उसी के गांव का निवासी है। लगभग दो वर्ष पहले जान पहचान हो जाने पर उनमें दोस्ती हो गई। दोस्ती बाद में प्रेम प्यार में बदल गई।

रिपोर्ट में पीडिता ने कहा कि कुलवंत ने उससे शादी कर लेने का वायदा किया। विश्वास दिलाया कि जल्दी ही शादी कर लेगा। यह झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। उसने कई बार अपने घर के नजदीक हरदयाल नामक व्यक्ति के मकान में उसे बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी करने से इनकार कर गया। पुलिस ने बताया कि आज इस आशय का मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवाया गया।

घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

श्रीगंगानगर जिले में चूनावढ थाना क्षेत्र के गांव में दिनदहाड़े एक युवक द्वारा घर में घुसकर अकेली किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गत 19 अप्रैल की दोपहर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। उसी के गांव का एक युवक अमनदीप घर में आ गया और पुत्री से अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पुत्री द्वारा शोर मचा देने पर वह भाग गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 452, 376, 511, पोक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के समय किशोरी द्वारा कथित रूप से शोर मचाने पर उसकी दादी घर आ गई जो पड़ोस नहीं कहीं गई हुई थी।