Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अलवर : विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, आरोप में युवक अरेस्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar अलवर : विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, आरोप में युवक अरेस्ट

अलवर : विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, आरोप में युवक अरेस्ट

0
अलवर : विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, आरोप में युवक अरेस्ट

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि छह अगस्त को एक विवाहिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि चार अगस्त को वह अपने पति के साथ खेत में खड़ी फसल से खरपतवार निकाल रही थी तभी उसके पीहर नागल चौधरी गांव का निवासी कृष्ण कुमार गुर्जर मोटरसाइकिल पर आया और खेत में जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

उसके शोर मचाने पर उसका पति भाग कर आया तो उससे मारपीट की। पीहर में भी उसने उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने बताया कि कृष्ण गुर्जर पीहर में स्कूल जाती थी तब भी छेड़खानी करता था।

उसने बताया कि किसी को बताने पर वह उसके भाई बहनों को जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।