
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के मिल एरिया इलाके में अपनी चचेरी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां कहा कि मिल एरिया इलाके में अपनी 12 वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक अवधेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों के घर आमने सामने हैं। वही पर युवक ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ जबर्दस्ती की थी। मुकदमा दर्ज हो गया है तथा लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने युवक को बलात्कार और पास्को एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया। उसे आज जेल भेज दिया गया।