Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रीवा में युवक को गर्लफ्रेंड के पिता ने जलाया, अस्पताल में भर्ती - Sabguru News
होम India City News रीवा में युवक को गर्लफ्रेंड के पिता ने जलाया, अस्पताल में भर्ती

रीवा में युवक को गर्लफ्रेंड के पिता ने जलाया, अस्पताल में भर्ती

0
रीवा में युवक को गर्लफ्रेंड के पिता ने जलाया, अस्पताल में भर्ती

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया, जहां लड़की के पिता ने उसे जला दिया। गंभीर हालत में युवक को रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के सोहागी थाना क्षेत्र का रहने वाला रामाश्रम (26) कल अपनी प्रेमिका से मिलने मलतारा गांव गया था, जहां नाराज पिता अर्जुन ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया, जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। घटना के बाद युवक को रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत में सुधार बताया गया है।

उधर, घटना के बाद फरार आरोपी अर्जुन को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती का युवक के साथ शादी का रिश्ता तय हुआ था और युवती का पिता शादी के पूर्व युवक के मिलने पर ऐतराज जता रहा था। इसी के चलते गुस्साएं पिता ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दिया।