Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लड़की बनने की चाह में युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा - Sabguru News
होम Breaking लड़की बनने की चाह में युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा

लड़की बनने की चाह में युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा

0
लड़की बनने की चाह में युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में आज एक युवक ने कथित रूप से लड़की बनने की चाह में ब्लेड से अपना जननांग काट लिया, जिससे उसकी हालत काफी नाजुक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ टाउन में रेलवे स्टेशन के सामने वार्ड नंबर 28 निवासी 19 वर्षीय इस युवक को घायल अवस्था में लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। बेहोशी की हालत में लाए गए इस युवक के बारे में पता चला है कि लड़की बनने की चाह में खुद ही ब्लेड से जननांग काटने की कोशिश की। डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार वह युवक लड़कियों की तरह कपड़े पहनता था। चूड़ियां भी पहनता था। उसने नाम भी लड़कियों जैसा ही रखा हुआ है। पुलिस ने कहा कि इस युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। बयान दर्ज होने पर ही सारी बात का पता चल पाएगा।